Tuesday 1 April 2014

Latest News In Hindi Jagabandhu Godangi With 'Nil' Assets

भुवनेश्वर. धन-बल की राजनीति के बढ़ते प्रभाव के बीच ओडिशा के उम्मीदवार जगबंधु गोडांगी एक मिसाल हो सकते हैं। जगबंधु गोडांगी ओडिशा विधानसभा का चुनाव लड़ रहे नेताओं में 'सबसे गरीब' उम्मीदवार हैं। गोडांगी द्वारा चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पास चल-अचल संपत्ति शून्य है। अपने शपथ-पत्र में गोडांगी ने संपत्ति के कॉलम में 'निल' भरा है।
 इस कैंडिडेट के पास नहीं है एक भी रुपया, हौसले के सहारे हैं चुनाव के मैदान में
गोडांगी ओडिशा के चित्रकोंडा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2009 के विधानसभा चुनावों में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाली 'समुद्र ओडिशा पार्टी' के उम्मीदवार हैं।

AAP Workers Slap Elderly Man During Kejriwal's Delhi Road Show

नई दिल्ली। राजधानी में अरविंद केजरीवाल के रोड शो के पहले दिन ही हंगामा हो गया। चांदनी चौक में रोड शो के दौरान कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह शख्स महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी कर रहा था।
केजरीवाल के रोड शो में 'बदतमीजी', बुजुर्ग को महिला कार्यकर्ताओं ने जड़ा थप्पड़
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह व्यक्ति आप की टोपी पहन कर रैली में घुस आया। वह खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा था। आरोप है कि उसने रैली के दौरान कुछ महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी की, जिससे नाराज होकर उन्होंने उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। हालांकि हंगामा होते देख पुलिस तुरंत हरकत में आई और उस आदमी को रैली से बाहर ले गई। इससे पहले भी आप की कई जनसभाओं और रैली में इस तरह के हंगामेदार दृश्य देखने को मिले हैं।
आगे तस्‍वीरों के जरिए देखिए, केजरीवाल का लोकसभा चुनावों के लिए दिल्‍ली में पहला रोड शो।

Today Arvind Kejariwal At Chandigarh

चंडीगढ़। अरविंद केजरीवाल के रोड़ शो जैसा इवेंट चंडीगढ़ के इतिहास में में पहले कभी नहीं हुआ। अरविंद केजरीवाल के काफिले में इस वक्त 100 से अधिक वाहन हैं। यह वाहन शहर के जिस भी हिस्से से गुजर रहे हैं लोग हजारों की तादाद में घरों से बाहर निकल कर केजरीवाल का स्वागत कर रहे हैं।शहर में रोड़ शो के दौरान यातायात व्यवस्था भी घड़बड़ा गई है।
तस्वीरों में देखिए केजरीवाल के रोड़ शो में उमड़ा जन सैलाब

रोड़ शो के दौरान केजरीवाल ने धनास में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लुटेरों को लूट लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान यदि कोई कपड़ा और रोटी दे तो ले लेना। कोई शराब दे तो मत लेना क्योंकि शराब से सेहत खराब करती है।